पंजाब विधानसभा उपचुनाव : अकाली दल के गढ़ में कांग्रेस को बढ़त (लीड-1)

चंडीगढ़, 31 मई (आईएएनएस)। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के गढ़ शाहकोट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की सात दौर की मतगणना के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस 16,000 से अधिक मतों से आगे चल रही है।

कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लादी शोरोवालिया कुछ चरणों की मतगणना के बाद अकाली दल के अपने प्रतिद्वंद्वी नायब सिंह कोहर से आगे चल रहे हैं।

लादी को अब तक 34,000 से अधिक वोट मिल चुके हैं जबकि कोहर को केवल 18,000 वोट ही मिले हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार रतन सिंह काफी पीछे हैं। उन्हें केवल 1,100 से कुछ अधिक वोट ही मिले हैं।

फरवरी में अकाली दल के विधायक अजीत सिंह कोहर के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

पूर्व मंत्री अजीत सिंह कोहर इस सीट से पांच बार चुने गए थे। उनके बेटे नायब सिंह कोहर को अकाली दल ने चुनावी मैदान में उतारा है।

इस बार मैदान में 12 उम्मीदवार थे। 28 मई को हुए मतदान में कुल 76 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पंजाब में मार्च 2017 से कांग्रेस की सरकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493