अम्पति, 31 मई (आईएएनएस)। मेघालय में अम्पति विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी वोटों की गिनती में विपक्षी कांग्रेस आगे चल रही है।
अम्पति, 31 मई (आईएएनएस)। मेघालय में अम्पति विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी वोटों की गिनती में विपक्षी कांग्रेस आगे चल रही है।
सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार क्लेमेंट जी.मोमिन विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की सबसे बड़ी बेटी कांग्रेस उम्मीदवार मियानी दलबोत शिरा से 2,365 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
मुकुल ने यहां से और साथ ही सोंगसाक विधानसभा सीट से चुने जाने के बाद मार्च में यह सीट छोड़ दी थी जिसके बाद यहां चुनाव हुआ।
एनपीपी उम्मीदवार को मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन के साझेदारों से समर्थन मिला है।
dharmpath.com dharmpath