चंडीगढ़, 20 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान सीमा के पास एक घुसपैठिए को मार गिराया और 10 किलो हेरोइन बरामद की।
अधिकारियों के अनुसार, बीएसएफ ने मौके से चीन में बनी एक पिस्तौल, गोला बारूद, पाकिस्तानी मुद्रा, प्लास्टिक का पाइप और सिम कार्ड बरामद किया।
यह घटना फिरोजपुर के बारेके में बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) इलाके में हुई।
बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी के बाद एक घुसपैठिए को मार गिराया गया जबकि दूसरा वापस पाकिस्तान भागने में कामयाब रहा।
dharmpath.com dharmpath