पचौरी से यौन उत्पीड़न मामले में पूछताछ

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। पर्यावरण थिंकटैंक टेरी की कनिष्ठ सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने तथा उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप का सामना कर रहे पर्यावरणविद आर.के.पचौरी से दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बुधवार को पहली बार पूछताछ की।

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। पर्यावरण थिंकटैंक टेरी की कनिष्ठ सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने तथा उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप का सामना कर रहे पर्यावरणविद आर.के.पचौरी से दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बुधवार को पहली बार पूछताछ की।

एक निरीक्षक सहित अधिकारियों की टीम मामले की जांच कर रही है, जो बुधवार दोपहर पचौरी के घर पहुंची और उनसे कोई 50 सवाल पूछे।

पचौरी के कार्यालय में कार्यरत रही शोध सहायक ने उनके खिलाफ 13 फरवरी को दक्षिणी दिल्ली के लोदी कॉलोनी पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उसने इससे पहले नौ फरवरी को द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी) से भी संपर्क किया था।

दिल्ली पुलिस ने इसके बाद पचौरी के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करने, यौन उत्पीड़न तथा धमकाने का आरोप दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि सितंबर, 2013 में संस्थान से जुड़ने के बाद करीब दो साल से वह उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

उसने यह आरोप भी लगाया कि पचौरी उसे एसएमएस तथा ईमेल में आपत्तिजनक संदेश भेजा करते थे।

पचौरी को यौन उत्पीड़न मामले में टेरी से छुट्टी लेनी पड़ी थी और संयुक्त राष्ट्र के इंटरगवर्मेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। पचौरी ने इन आरोपों से इंकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493