पटना में पूर्व मंत्री शाहिद अली के घर चोरी, राइफल भी गायब

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के रुकनपुरा इलाके में चोरों ने पूर्व मंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता शाहिद अली के घर में घुसकर सोने के गहनों समेत कई अन्य कीमती सामान ले गए। चोर इस दौरान घर से एक राइफल भी चुरा ले गए।

पुलिस के अनुसार, पूर्व मंत्री ईद के मौके पर पूरे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। इसी दौरान रविवार की रात चोरों ने सुनसान घर में धावा बोल दिया और दरवाजा तथा अलमारी को तोड़ डाले। अपराधी अपने साथ एक राइफल, सोने के गहने समेत लाखों के कीमती सामान अपने साथ ले गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पूर्व मंत्री का परिवार पटना पहुंचा।

पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर, पश्चिम) सत्यप्रकाश ने सोमवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी, संजीव चौरसिया और हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि शाहिद अली के घर में कोई नहीं था। परिवार के लोग रिश्तेदार के यहां गए हुए थे, जबकि शाहीद अली खुद ईद के मौके पर अपने इलाके में गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493