पठानकोट, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के हवाईअड्ड़े से रविवार की शाम काफी धुआं निकलता देखा गया जहां सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी चल रही थी। इस कार्रवाई में आखिरकार सभी 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 4 आतंकवादियों के मार गिराए जाने के बाद भी दो अन्य आतंकवादी हवाईअड्डे के अंदर छुपे थे, जिन्हें आज की कार्रवाई में मार गिराया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अब सभी 6 आतंकवादियों को मार गिराया है।
dharmpath.com dharmpath