सेलेब्रिटीज ने दिल्ली में सम-विषम योजना को सराहा

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई सम-विषम योजना को लेकर आम लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हैं, लेकिन फिल्म नगरी के सेलेब्रिटीज निर्देशक शूजीत सरकार और अभिनेत्री संध्या मृदुल ने इस योजना के प्रभावों की खुले दिल से सराहना की है।

‘पीकू’ के निर्देशक शूजीत सरकार ने इस योजना के प्रभावों की प्रशंसा करते हुए ट्विटर पर लिखा, “दोस्तों से सुना कि दिल्ली ने पिछले दो दिनों में पहले से ज्यादा स्वच्छ हवा में सांस ली।”

शूजीत सरकार की तरह ही बॉलीवुड अभिनेत्री संध्या मृदुल ने भी दिल्ली सरकार की इस योजना का समर्थन किया।

संध्या ने ट्विटर पर लिखा, “हां मैं इस बात की गवाह हूं। मैं बेहतर ढंग से सांस ले पा रही हूं।”

योजना शुक्रवार से 15 दिनों के लिए लागू की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493