पठानकोट हमला : मसूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मोहाली की विशेष एनआईए अदालत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर और तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ पठानकोट हमला मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एनआईए के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने कहा, “पठानकोट आतंकवादी हमला मामले में विशेष एनआईए अदालत, मोहाली के माननीय न्यायाधीश ने मामले के वांछित आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसमें मौलाना मसूर अजहर, अब्दुल रऊफ, काशिफ जान और शाहिद लतीफ के नाम शामिल हैं।”

एनआईए इस हमले की भारत में जांच कर रही है। पठानकोट वायुसेना अड्डे पर दो जनवरी को हुए हमले में संदिग्ध जैश आतंकवादियों ने सात सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी। सभी आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493