पणजी को स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए ईमानदार पार्षदों की जरूरत : पर्रिकर

पणजी, 6 मार्च (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि गोवा की राजधानी पणजी को स्मार्ट सिटी योजना लागू करने के लिए पार्षदों की एक ईमानदार और कुशल टीम की जरूरत है।

पर्रिकर ने पणजी नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद रविवार को यह बात कही।

वर्ष 2012 से 2014 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके पर्रिकर ने कहा, “निष्पादन के लिए आप एक अच्छी टीम की जरूरत है। अगर लोग एक अच्छी टीम बनाते हैं, तो स्मार्ट सिटी योजना अच्छा काम करेगी।”

पर्रिकर ने कहा कि एक स्मार्ट सिटी के लिए आपको एक ईमानदार परिषद की जरूरत है।

‘स्मार्ट सिटीज मिशन’ केंद्र सरकार की परियोजना है, जिसका लक्ष्य 100 शहरों को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का विकास कर और प्रौद्योगिकी के उपयोग से स्मार्ट सिटी में परिवर्तित करना है।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की यह जिम्मेदारी है कि वह संबंधित शहरों की राज्य सरकारों के सहयोग से इस मिशन को लागू करे।

जिन शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चुना गया है, उसमें गोवा की राजधानी पणजी भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493