पत्नी प्रेमी संग भागी, पति ने लगाई फांसी

छांगुर की शादी सात साल पहले हुई थी और पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम चल रहा था।

पति ने बीस दिन पहले पत्नी को प्रेमी के साथ घूमते देखकर डांटा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके एक दिन बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। छांगुर अपने दो बच्चों को ससुराल में छोड़ आया और पत्नी की तलाश करता रहा। कामयाबी न मिलने से निराश छांगुर ने शनिवार सुबह फांसी लगा ली।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छांगुर के शरीर को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493