पर्यटन मंत्रालय एमबीए पाठ्यक्रम चलाएगा

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय जल्द ही पर्यटन कारोबार के लिए एक प्रबंधन में परास्नातक (एमबीए) पाठ्यक्रम का संचालन करेगा। यह जानकारी गुरुवार को एक बयान में दी गई।

यह पाठ्यक्रम मध्य प्रदेश के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) की साझेदारी में पेश किया जाएगा।

इस बाबत यहां मंत्रालय के भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान और विश्वविद्यालय के बीच एक सहमति पत्र हस्ताक्षर किए गए।

इससे पहले परास्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना थी, जिसके स्थान पर अब एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493