मोदी ने सीबीएसई 10वीं के सफल ‘दोस्तों’ को दी बधाई

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं के उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी। सीबीएसई के कक्षा 10वीं के नतीजे गुरुवार को यहां घोषित किए गए।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेरे सभी युवा दोस्तों को बधाई और भावी शैक्षिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं।”

इस साल उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का प्रतिशत 97.32 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 98.87 प्रतिशत की तुलना में कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493