पर्यटन विश्वास बहाली का सबसे अच्छा उपाय : महबूबा

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि कश्मीरियों के साथ विश्वास बहाली का सबसे बड़ा उपाय पर्यटन है।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के दृष्टिकोण -लोगों के बीच विचारों व संस्कृतियों के आदान-प्रदान के उद्देश्य को लेकर पर्यटन का विकास करने- के बारे में चर्चा की।

उन्होंने कहा, “मुफ्ती साहब का पर्यटन में विश्वास आर्थिक विकास को लेकर नहीं, बल्कि लोगों के बीच विचारों व संस्कृतियों के आदान-प्रदान को लेकर था।”

कश्मीरी लोगों की संस्कृति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “हम सहनशील, सहिष्णु और मजबूत लोग हैं।”

दिल्ली सरकार की मेजबानी में आयोजित एक पर्यटन कार्यक्रम में महबूबा बोल रही थीं। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग तथा पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493