पर्यावरण प्रभाव आकलन पर कार्यशाला 25 अप्रैल को

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पर्यावरण प्रभाव आकलन पर एक दिवसीय कार्यशाला यहां 25 अप्रैल को आयोजित होगी।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर विज्ञान भवन में इस कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। कार्यशाला का शीर्षक होगा -‘पर्यावरण प्रभाव आकलन-भारत में चुनौतियां और आगे की राह’।

कार्यशाला में देश में पर्यावरण मंजूरी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यशाला में पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) रपटों (भारत में पर्यावरण मंजूरी हासिल करने के लिए आवश्यक) के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय रुझानों और हमारे देश के लिए आगे की राह पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में देश के विभिन्न भागों से 250 से अधिक भागीदारों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यशाला में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्र एवं राज्यस्तर पर पर्यावरण मूल्यांकन समितियों के सदस्य, मान्यता प्राप्त ईआईए सलाहकारों, उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493