पवन दीवान ढाई करोड़ दिलों में रहेंगे : रमन सिंह

मुख्यमंत्री गुरुवार को छत्तीसगढ़ की तीर्थ नगरी राजिम में महानदी के किनारे संत पवन दीवान के ब्रह्मचर्य आश्रम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। परिसर में दिवंगत दीवान को संत परंपरा के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि-विधान के साथ समाधि दी गई।

हजारों लोगों ने दीवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दिवंगत आत्मा के सम्मान में एक मिनट का मौन धारण किया गया। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव और विधायक भूपेश बघेल ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री, अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493