अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई आईआईटी में आयोजित एशिया के सबसे बड़े टेक फेस्ट ‘टेककृति-2016’ को देखकर प्रभावित हुए। आईआईटी में इसके 22वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्ट 3 से 6 मार्च तक चलेगा। इसमें पूरी दुनिया से टेक्नोक्रेट्स शिरकत करेंगे।
इसमें हामिद करजई के अलावा क्रीड एंड फार क्राई 4 के डेवलपर ऐलेक्स हचिंसन, पीएचडी कामिक्स के क्रिएटर जार्ज चैम, क्विकहील के को फाउंडर संजय काटकर, सीएसआईआर के डायरेक्टर जनरल समीर ब्रहमचारी सहित कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करने पहुंच रही हैं। यूपी सरकार ने करजई को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है।
पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने आतंकवाद को एक बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि भारत समेत दुनिया के ज्यादातर मुल्क आतंकवाद से ग्रस्त हैं। इन दिनों अफगानिस्तान भी आतंकवादी घटनाओं से प्रभावित हुआ है।
उन्होंने कहा कि बीते दिनों भारतीय उच्चायोग में हुए आतंकी हमले का वहां की सरकार ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
dharmpath.com dharmpath