पश्चिमी उप्र में आईएसआईएस फिर सक्रिय

खुफिया एजेंसी आईबी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसके अनुसार, आतंकी संगठन आईएसआईएस और अलकायदा ने पश्चिमी यूपी में अपने स्लीपिंग माड्यूल्स को एक बार फिर सक्रिय कर दिया है। खुफिया एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठन बेरोजगार और बेघर युवाओं को बरगला कर उन्हें संगठन से जोड़ने की कोशिश में लगे हैं। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ के साथ मुरादाबाद के जिलों मंे संगठन अधिक सक्रिय हैं। इस रिपोर्ट के बाद केंद्रीय सुरक्षा इकाइयां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों के इस नेटवर्क को तोड़ने में लग गई हैं। साथ ही स्थानीय खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस और एलआईयू के अधिकारी ग्रामीण इलाकों के ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर रहे हैं जो लंबे समय से अपने घरों से गायब हैं या कहीं बाहर नौकरी कर रहे हैं। आशंका है कि जिलों में जो गुमशुदगी के मामले लंबे समय से दर्ज हैं और ऐसे लोग दहशतगर्दो के साथ जुड़े हो सकते हैं। खासकर बेरोजगार युवकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने पुलिस, स्थानीय सूचना इकाई और सुरक्षा एजेंसियों को प्रभावित जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्लीपिंग माड्यूल्स की खोजबीन तेज करने के निर्देश दिए हैं। संभल के कई आंतकियों की गिरफ्तारी के बाद मुरादाबाद में एजेंसियों ने भोजपुर, भगतपुर, ठाकुरद्वारा, बिलारी, डिलारी और कुंदरकी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

संभल के दीपा सराय में भी कई टीमें देश में अलकायदा के चीफ आसिफ का नेटवर्क तलाश रही हैं।

सुरक्षा एजेंसी के सूत्र बताते हैं कि मेरठ के लिसाड़ी गेट मुहल्ले और बिजनौर में भी एजाज, आसिफ और दानिश का नेटवर्क सक्रिय है।

खुफिया एजेंसियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के पासपोर्ट की जांच शुरू कर दी है। इसका जिम्मेदारी लोकल सुरक्षा एजेंसीज को दी गई है। साथ ही विदेश मंत्रालय से ये पता लगाया जा रहा है कि कौन किस देश में और कितने समय के लिए गया है। सबसे ज्यादा ध्यान टूरिस्ट वीजा पर है, क्योंकि मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर के चिह्न्ति ग्रामीण इलाकों से दो दर्जन से अधिक लोग विदेश गए हैं।

ऐसे लोग भी सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर हैं, जो बिजनेस वीजा पर कई बार विदेश से आए और गए हैं। निर्देशों के मुताबिक, ऐसे लोगों की गहनता से जांच कर खुफिया रिपोर्ट गृह मंत्रलय को भेजी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493