पश्चिम बंगाल को सहयोग का गडकरी का आश्वासन

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को सड़क और राजमार्ग के निर्माण के लिए जितनी भी राशि चाहिए, उसे मिलेगी।

केंद्रीय जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने पश्चिम बंगाल सरकार को उनके मंत्रालय के सहयोग का वादा किया।

गडकरी ने यहां वीडियो कान्फरेंसिंग के जरिए संवाददाताओं से कहा, “इसमें कोई समस्या नहीं है। ममता दीदी को राज्य के लिए जितनी राशि चाहिए, उन्हें मिलेगी। हमारा ममता दीदी के साथ काफी अच्छा संबंध है।”

उन्होंने यह आश्वासन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उन शिकायतों के जवाब में दिया, जिसमें बनर्जी ने कई मौकों पर सड़क, राजमार्ग और बायपास परियोजनाओं के निर्माण के लिए राज्य को समुचित राशि आवंटित नहीं किए जाने की बात कही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493