कोलकाता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार शाम छह बजे खत्म हो गया। चौथे चरण में विधानसभा की 49 सीटों के लिए मतदान हुआ।
मतदान केंद्र परिसर में कतारों में लोगों के होने के कारण कुछ इलाकों में मतदान शाम छह बजे के बाद भी जारी रहा।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, अपराह्न तीन बजे तक 67 फीसदी से अधिक मतदाता मतदान कर चुके थे।
दो जिलों हावड़ा व उत्तरी 24 परगना जिले में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
अपराह्न तीन बजे तक उत्तरी 24 परगना में 67.27 फीसदी जबकि हावड़ा में 67.31 फीसदी मतदान हो चुका था।
dharmpath.com dharmpath