पश्चिम बंगाल में डकैतों ने नन के साथ दुष्कर्म किया

कोलकाता, 14 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में डकैतों ने कथित तौर पर एक कॉन्वेंट की नन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की निंदा करते ह़ुए आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

बनर्जी ने कहा, “हम रानाघाट कॉन्वेंट में हुई घटना की कड़ी निंदा करते हैं। सीआईडी इस भयानक अपराध के सभी पहलुओं की जांच करेगी। इस मामले में जल्द व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

दुर्घटना शुक्रवार रात तब हुई जब एक दर्जन सशस्त्र डकैतों ने नदिया जिले के रानाघाट में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी में धावा बोला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “डकैत चर्च की मूल्यवान चीजें लूट रहे थे, नन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद डकैतों ने कथित तौर पर नन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित नन गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

स्थानीय लोगों ने सड़कें और रेल यातायात जाम करके दुष्कर्म के खिलाफ विरोध जताया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493