पहलवान विनेश, साक्षी ने किया रियो के लिए क्वालीफाई

इस्तानबुल, 7 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता पहलवान विनेश फोगट और साक्षी मलिक ने शनिवार को ओलम्पिक विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अपने-अपने वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर इसी साल अगस्त में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।

विनेश ने 48 किलोग्राम महिला वर्ग में रियो के लिए क्वालीफाई किया है।

विनेश जोकि 400 ग्राम ज्यादा वजन के कारण विश्व ओलम्पिक क्वालीफाइंग स्पर्धा से बाहर हो गई थीं, पांच अगस्त से 21 अगस्त तक होने वाले ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला हैं।

दूसरे ओलम्पिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में विनेश ने इवान डेमिरहान को हराकर रजत पदक के साथ ओलम्पिक के लिए भी जगह पक्की की है। फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उनका मुकाबला पोलैंड की इओव्ना निना माटकोव्सका से होगा।

ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय महिला साक्षी ने चीन की लान झांग को सेमीफाइनल में मात दी। फाइनल में उनका मुकाबला रूस की वालेरिअ कोब्लोवा से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493