नई दिल्ली-उत्तर भारत में सर्दी अभी थमने का नाम नहीं ले रही, लेकिन मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की राहत के साथ ठंड कम हुई और हवा में सुधार हुआ है, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ों में 21 जनवरी से हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है.
जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 22 जनवरी से भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, और तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून की वापसी के बाद छिटपुट बारिश की उम्मीद.दिल्ली-एनसीआर में 21 जनवरी की सुबह कोहरा भी कम है, ठंड का स्तर बीते कुछ दिनों की तुलना में कम लग रहा है. आज भी तेज धूप निकलने का अनुमान है. यहां की हवा में मामूली सुधार के बाद ग्रैप-4 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं.
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. 21 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
dharmpath.com dharmpath