जम्मू, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की।
पुलिस ने कहा, “गोलीबारी में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया।”
dharmpath.com dharmpath