पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद (लीड-1)

जम्मू, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

सेना के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “नियंत्रण रेखा के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया।”

22वें सिख रेजीमेंट के सिपाही रचपाल सिंह नियंत्रण रेखा पर तैनात थे, तभी उन पर सीमा पार से गोलीबारी की गई। सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और अंतत: उनकी मौत हो गई।

नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन लगातार हो रहा है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच तकरार की वजह बन गया है। हाल ही में उफा में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच वार्ता हुई थी।

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को घाटी के कुपावाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

महीने के प्रारंभ में सीमा पार से हुई गोलीबारी के कारण बारामुला के उरी इलाके की करम चौकी पर तैनात बीएसएफ के एक कांस्टेबल कृष्ण कुमार दुबे की दाईं आंख में गोली लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493