पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने के लिए विधेयक सौंपा

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के लिए राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर ने उच्च सदन में शनिवार को एक निजी विधेयक जमा कराया है।

राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा है, “संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा में एक संलग्न निजी सदस्य विधेयक ‘डिक्लेरेशन ऑफ स्टेट्स एज स्पॉन्सर ऑफ टेररिज्म बिल, 2016’ को पेश करने की आज्ञा हेतु मैं अपने इरादे के बारे में सूचित कर रहा हूं।”

अगर कोई निजी सदस्य विधेयक दोनों में से किसी भी एक सदन में पारित हो जाता है, तो स्वीकृति के लिए इसे दूसरे सदन में भेजना पड़ता है और फिर अनुमति के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। विधेयक के लिए सरकार निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493