जम्मू, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एओलओसी) से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हमारी चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।”
उन्होंने कहा कि वे छोटे व स्वचालित हथियार और मोटार्र का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मेहता ने कहा, “गोलीबारी सुबह आठ बजे शुरू हुई। हमारे सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।”
गोलीबारी अभी जारी है।
dharmpath.com dharmpath