इस्लामाबाद, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तारबेला बांध का फाटक ढह जाने से दो चीनी इंजीनियरों और दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि तारबेला बांध विस्तार परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान बांध का फाटक ढह गया।
दुर्घटना में दो चीनी नागरिकों सहित चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। बांध सिंधु नदी पर बनाया गया है। यह क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा बांध है।
पाकिस्तान रेडियो के मुताबिक, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जान गंवाने वाले चीनी इंजीनियरों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।
प्रधानमंत्री ने चीनी इंजीनियरों के शवों को उनके देश तुरंत भेजने और परियोजना पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath