हिमाचल : भारी बारिश के बाद, मानसून मंद रहने की संभावना

शिमला, 3 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से लगातार मध्यम से भारी बारिश हो रही है, लेकिन आगामी सप्ताह में मानसून की रफ्तार धीमी होने का अनुमान जाहिर किया गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को आईएएनएस से कहा, “राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है, जबकि शनिवार से अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री ऊपर हो गया है।”

मौसम विभाग के मुताबिक, नरकंडा, कुफरी, कसौली, शिमला, धर्मशाला, पालमपुर और मनाली में बारिश दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा, “नौ जुलाई तक मानसून हल्का रहेगा। इस बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।”

उत्तराखंड से सटे सिरमौर जिले के नाहन शहर में राज्य की अधिकतम बारिश (57 मिलीमीटर) दर्ज की गई।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि बारिश कम होने के साथ ही किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में उफान पर आईं सतलुज, व्यास और यमुना नदियों और उनकी सहायक नदियों का जलस्तर घटना शुरू हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493