पाकिस्तान : सुन्नी तहरीक के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 18 जून (आईएएनएस)। धार्मिक-राजनीतिक संगठन सुन्नी तहरीक (एसटी) के कराची स्थित मुख्यालय पर छापेमारी कर पाकिस्तानी रेंजर्स ने संगठन के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गुरुवार को यह जानकारी मीडिया को दी गई।

जियो न्यूज के मुताबिक, छापेमारी बुधवार की रात को की गई।

संगठन के एक शीर्ष नेता शाहिद घोरी ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “उन्हें अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।”

छापेमारी के दौरान समूह के मुख्यालय पर रमजान से संबंधित एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493