इस्लामाबाद, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना द्वारा उत्तरी वजिरिस्तान के कबायली क्षेत्र में किए गए हवाई हमले में 17 आतंकवादी मारे गए।
‘डॉन’ की रपट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि सैनिकों ने रविवार को लड़ाकू जेट विमानों से अफगानिस्तान सीमा के पास शाल तहसील के गोरबाज और जोई इलाके में आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकानों पर हमले किए।
इस हवाई हमले में 17 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हुए। आंतकवादियों के चार ठिकानों को भी तबाह किया गया।
पाकिस्तान सेना द्वारा रविवार को हुआ हवाई हमला सेना द्वारा उत्तरी वजीरिस्तान में चलाए जा रहे जर्ब-ए-अज्ब अभियान का एक हिस्सा है, जिसमें अब तक3,000 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath