नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि राज्य विधानसभा की 243 सीटों में से भाजपा 160 पर चुनाव लड़ेगी। शेष 83 सीटें पार्टी ने अपने तीन सहयोगी दलों-लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के लिए छोड़ दी हैं।
अमित शाह ने कहा कि सहयोगी दलों को दी गई सीटों में सर्वाधिक 40 सीटें राम विलास पासवान की लोजपा की दी गई हैं। इसके बाद 32 सीटें उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा और 20 सीटें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हम को दी गई हैं।
dharmpath.com dharmpath