पारिगी नेटवर्क 18 समूह के सीईओ नियुक्त

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। टाइम्स समूह के रेडियो स्टेशन, रेडियो मिर्ची की स्थापना करने वाले ए. पी. पारिगी रिलायंस इंडस्ट्रीज के नियंत्रण वाले समाचार चैनल नेटवर्क 18 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

नेटवर्क 18 के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई ने अपनी टीम को लिखे पत्र में कहा, “पारिगी ने उपभोक्ताओं को पसंद आने वाले ब्रांड, प्रौद्योगिकी, व्यवसाय और प्रबंधन टीम खड़े किए हैं। उनकी बुद्धिमता और नेतृत्व निश्चित रूप से नेटवर्क 18 को एक नए स्तर पर ले जाएगी।”

भारतीय मीडिया जगत और मनोरंजन जगत में चालीस सालों से ज्यादा पेशेवर अनुभव रखने वाले पारिगी टाइम्स समूह की प्रसारण एवं टेलीविजन शाखा के एक निदेशक रहे हैं। इसके अलावा वह इरोज मीडिया तथा बीपीएल मोबाइल के भी निदेशक रह चुके हैं।

यहां जारी एक बयान में पारिगी ने कहा, “नेटवर्क 18 सौभाग्यशाली है कि यह विश्व के अग्रणी मीडिया ब्रांडों में साझेदार है और मैं इनके मूल्यवान रिश्तों को अधिक मजबूत बनाने को उत्सुक हूं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493