‘पावर कपल’ में घायल हुईं संजीदा शेख

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वर्तमान ने टेलीविजन शो ‘पावर कपल’ में अपने अभिनेता पति आमिर अली के साथ दिखाई देने वाली अभिनेत्री संजीदा ने बताया कि वह शो का एक टास्क करते हुए घायल हो गईं।

शो की आगामी कड़ी में पति-पत्नी की जोड़ी ‘बेजुबान इश्क’ नामक टास्क में हिस्सा लेगी, जिसमें पुरुष पैरासेलिंग पर होंगे और उनकी पार्टनर नाव पर होंगी।

सेट से सूत्र ने बताया, “टास्क करते हुए संजीदा घायल हो गई। उनके हाथ कट गए और खून बहना शुरू हो गया।”

सूत्र ने कहा, “हालांकि चोट ने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने से नहीं रोका और उन्होंने अपना टास्क पूरा किया।”

इसबीच, आमिर टास्क करते हुए दिखाई दिए, जबकि उन्हें पानी और ऊंचाई से डर लगता है।

‘पावर कपल’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला शो है। यह इसी नाम के इसराइल-आधारित रियलिटी शो का रूपांतरण है।

इसमें भाग लेने वाली कपल्स को शारीरिक और मानसिक परीक्षण टास्क से गुजरना पड़ता है।

आमिर अली-संजीदा शेख के अलावा इसमें सलिल अंकोला-रिया बनर्जी, शंकर अली-मसेर्ला और नावेद जाफरी-सयैदा जैसे सितारे हैं।

इस शो की मेजबानी बॉलीवुड कपल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493