मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता कुंवर अमरजीत सिंह ने कहा कि वह लंबे समय से अभिनेत्री सना के साथ नृत्य प्रस्तुति देना चाहते थे, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के साथ नृत्य करने में सहज हैं।
वेलेंटाइ-डे पर प्रसारित होने वाले विशेष शो ‘इश्कियां ढिश्कियाऊं’ में अभिनेता कुंवर अमरजीत सिंह अभिनेत्री साना सईद के साथ मंच साझा करते हुए नजर आएंगे।
कुंवर अमरजीत सिंह और साना सईद अनुभवी अभिनेता जितेंद्र का रोमांटिक गीत ‘नैनो में सपना’ और शाहरुख खान के ‘गेरुआ’ गीत पर थिरकते नजर आएंगे।
कुंवर अमरजीत सिंह ने बताया, “साना के साथ नृत्य का अनुभव शानदार था और मैं लंबे समय से उनके साथ प्रस्तुति देना चाहता था और आखिरकार मैंने सना के साथ नृत्य किया।”
उन्होंने कहा, “वह महान प्रस्तुतिकर्ता हैं और हम साथ डांस करते हुए काफी सहज थे। हमने जीतू जी के गीत पर अद्भुत समय बिताया। पूरी तरह यह बहुत अच्छा अनुभव था और मुझे यकीन है कि इसे देखकर लोगों का अच्छा समय बितेगा।”
‘इश्कियां ढिश्कियाऊं’ का प्रसारण रविवार को टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा, इसमें सोनम कपूर, पुलकित सम्राट, यामी गौतम, रश्मि देसाई एंड अर्जुन बिजलानी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath