आरा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। विशेश्वर बिहार विधानसभा चुनाव भी भाजपा की टिकट पर लड़ चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, विशेश्वर अपने वाहन से कहीं जा रहे थे कि सोनवर्षा बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि विशेश्वर पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे। हालांकि वे चुनाव हार गए थे।
dharmpath.com dharmpath