पासवान को बनाया जाए मुख्यमंत्री उम्मीदवार : शत्रुघ्न सिन्हा

पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य और उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं।

पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजग में मुख्यमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं, लेकिन अगर कोई चेहरा स्पष्ट नहीं होता है, तब पासवान मुख्यमंत्री पद के सबसे उपयुक्त एवं सुयोग्य उम्मीदवार हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मेरी निजी राय में केंद्रीय मंत्री पासवान योग्य, अनुभवी, सम्मानित और परिपक्व नेता हैं और वे मुख्यमंत्री पद के लायक हैं।”

सिन्हा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम हालांकि भाजपा संसदीय बोर्ड तय करेगी।

उल्लेखनीय है कि रविवार को पासवान ने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। भाजपा सांसद सिन्हा इससे पहले भी पासवान को मुख्यमंत्री पद का योग्य उम्मीदवार बता चुके हैं। वह पिछले महीने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे सफल मुख्यमंत्री भी बता चुकेहैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493