पिं्रस की ऑटोप्सी में सदमा, आत्महत्या के संकेत नहीं

लॉस एंजेलिस, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर अमेरिकी पॉप संगीतकार पिं्रस का शव ऑटोप्सी के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। ऑटोप्सी करीब चार घंटे तक चली, जिसके शुरुआती नतीजे बताते हैं कि वह किसी मानसिक आघात या ऐसे तनाव से पीड़ित नहीं थे, जो उन्हें आत्महत्या जैसा चरम कदम उठाने के लिए उकसाए।

वेबसाईट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय की एक प्रतिनिधि मार्था वीवर ने कहा कि ऑटोप्सी पूरी हो चुकी है, लेकिन अंतिम परिणाम आने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं।

वे जांच पूरी करने के लिए प्रिंस के चिकित्सकीय रिकॉर्ड्स और साथ ही उनके परिवार का चिकित्सकीय इतिहास एकत्रित कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पिं्रस को गुरुवार को अमेरिका में मिनेसोटा राज्य के चनहसेन शहर स्थित उनके आवास के एक लिफ्ट में अचेत अवस्था में पाया गया था। उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब वहां उनके तीन परिचित मौजूद थे।

पिं्रस को आखिरी बार उनके एक परिचित ने देखा था, जिसने उन्हें बुधवार रात को पेसले पार्क में छोड़ा था। वह स्थानीय वालग्रीन्स (अमेरिकी ऑनलाइन दवा कंपनी) गए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493