शेख्सपीयर की 400वीं पुण्यतिथि को समर्पित गूगल का डूडल

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल ने शनिवार को एक शानदार डूडल बनाकर महान साहित्यकार विलियम शेक्सपीयर को उनकी 400वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है।

विलियम शेक्सपीयर को समर्पित डूडल में उन्हें हैमलेट, जुलियस सीजर, रोमियो एंड जुलियट, द टेम्पेस्ट, किंग लियर, मैकबेथ और अ मिडसमर नाइट्स ड्रीम जैसी रचनाओं के काल्पनिक पात्रों के बीच दिखाया गया है।

शेक्सपीयर का निधन 52 वर्ष की आयु में 23 अप्रैल, 1616 को हुआ था। शेक्सपीयर एक प्रख्यात कवि, नाटककार के साथ-साथ अभिनेता भी थे।

मैकबेथ, हैमलेट और किंग लियर जैसी दुखांत रचनाओं के लिए मशहूर शेख्सपीयर ने रोमियो एंड जुलियट जैसे रोमांटिक नाटक और ट्वेल्फ्थ नाइट जैसे व्यंग्यात्मक नाटक भी लिखे।

उनकी महान रचनाओं को याद करते हुए यह दिन दुनियाभर में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493