रियल मेड्रिड के लिए जरूरी रोड्रिगुएज : जिदाने

मेड्रिड, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदाने का कहना है कि भले ही मुख्य मुकाबलों में क्लब के लिए जेम्स रोड्रिगुएज एक स्थानापन्न खिलाड़ी हों, लेकिन उन्होंने कोलंबियाई फुटबाल खिलाड़ी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उनका टीम में रहना ठीक है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार जिदाने ने कहा, “मुझे लगता है कि उनका टीम में रहना ठीक है, वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने जो भी मुकाबले खेले, उसमें स्कोर किया है।”

जिदाने ने कहा, “मैं जानता हूं कि वह और मुकाबले खेलना चाहते हैं, लेकिन कम मुकाबले खेलने वाला हर खिलाड़ी ऐसा चाहता है।”

ला लीगा में शनिवार को रियल का मुकाबला रायो वालेसानो से होगा और इसमें रोड्रिगुएज क्लब के साथ शामिल होंगे।

जिदाने को काफी मुश्किल मैच की उम्मीद है और उनका कहना है कि उनके खिलाड़ी न केवल ला लीगा खिताब, बल्कि चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी से होने वाले मुकाबले के बारे में भी सोच रहे हैं।

कोच का यह भी कहना है कि रियल के पास ला लीगा खिताब जीतने का अवसर अब भी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493