पीटर मुखर्जी की सीबीआई हिरासत गुरुवार तक बढ़ी (लीड-1)

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। शीना बोरा हत्याकांड के चार आरोपियों में से एक पीटर मुखर्जी की सीबीआई हिरासत सोमवार को एक विशेष अदालत ने गुरुवार तक के लिए बढ़ा दी।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। शीना बोरा हत्याकांड के चार आरोपियों में से एक पीटर मुखर्जी की सीबीआई हिरासत सोमवार को एक विशेष अदालत ने गुरुवार तक के लिए बढ़ा दी।

पीटर को सीबीआई अदालत में पेश किया गया। अभियोजन ने उसे 10 दिन और सीबीआई हिरासत में देने का आग्रह किया। अदालत से कहा गया कि अपनी सौतेली बेटी की हत्या की जांच में पीटर सहयोग नहीं कर रहा है।

मुखर्जी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। उसे तीन दिन के लिए (सोमवार तक) सीबीआई हिरासत में सौंप दिया गया था।

सीबीआई ने कुछ अन्य बातों के साथ यह भी कहा था कि मुखर्जी को शीना बोरा की हत्या की जानकारी थी।

अगस्त में मुंबई पुलिस ने शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को शीना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।

ये तीनों तीन दिसंबर तक के लिए सीबीआई की हिरासत में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493