पीडब्ल्यूएल की नीलामी में सबसे महंगे बिके सुशील

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की तीसरे सीजन की शनिवार को हुई निलामी में सबसे महंगे बिके हैं।

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की तीसरे सीजन की शनिवार को हुई निलामी में सबसे महंगे बिके हैं।

सुशील को दिल्ली सुलतांस ने 55 लाख रुपये में खरीदा है।

वहीं महिलाओं में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका की हेलेना मारउलिस (57 किलोग्राम भारवर्ग) को हरियाणा हैमर्स ने 44 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

हेलेना ने ट्वीट किया, “मैं काफी खुश हूं। भारत में खेली जाने वाली पीडब्ल्यूएल के सीजन-3 का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं।”

रियो ओलम्पिक-2016 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक को मुंबई मराठी ने 39 लाख रुपये में खरीदा है।

वहीं बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी दंगल में खेलते नजर आएंगे। यूपी ने उनके लिए 25 लाख रुपये की कीमत चुकाई है। वहीं यूपी ने विनेश फोगाट के लिए 40 लाख रुपये दिए हैं।

यूपी ने विनेश की बड़ी बहन गीता को (62 किलोग्राम भारवर्ग) में 28 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले ईरान के हसन राहिमी साब्जाली के लिए हरियाणा ने 46 लाख रुपये दिए हैं।

रियो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता रूस के सोसलान रामोनोव 65 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई के लिए दांव लगाते हुए नजर आएंगे। मुंबई ने उनके लिए 38 लाख रुपये की राशि खर्च की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493