नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यहां की एक अदालत में फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह-निर्देशक महमूद फारुकी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। फारुकी पर दुष्कर्म का आरोप है।
दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार गर्ग के समक्ष आरोप-पत्र दाखिल किया। गर्ग ने आरोप-पत्र का संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई के लिए एक अगस्त की तारीख तय की है।
दिल्ली पुलिस ने आरोप-पत्र में फारुकी को दुष्कर्म और सबूत नष्ट करने के साथ ही कई धाराओं में आरोपी बनाया है। 35 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में फारुकी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
पीड़िता कोलंबिया युनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही है और वह शोधकार्य के लिए भारत आई थी।
dharmpath.com dharmpath