मप्र : दमोह मे स्कूल में ट्रक घुसा, 4 बच्चे घायल

दमोह, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में ट्रक के अनियंत्रित होकर टकराने से दीवार ढह गई। मलबे की चपेट में आए चार बच्चे घायल हो गए हैं। अस्पताल में उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्घार्थ बहुगुणा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में दीवार निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर एक ट्रक सीमेंट लेकर आया था। चालक जब ट्रक को आगे पीछे कर रहा था तभी वह अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराया। दीवार ढह गई और दीवार के पीछे चल रही 9वीं कक्षा के चार बच्चे मलबे की चपेट में आ गए।”

बहुगुणा ने आगे बताया कि इस हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर र्कारवाई की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493