नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह-निर्देशक महमूद फारूकी के खिलाफ एक अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को इस मामले में अंतिम जिरह के लिए 14 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।
अंतिम जिरह गुरुवार को होनी तय थी, लेकिन लोक अभियोजक के बहस के लिए तैयारी पूरी न होने का हवाला देते हुए समय मांगने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीयश संजीव जैन ने सुनवाई स्थगित करते हुए 14 जनवरी की तारीख मुकर्रर कर दी।
दिल्ली पुलिस ने फारूकी के खिलाफ अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक 35 वर्षीय अमेरिकी महिला शोधकर्ता के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला शोध के सिलसिले में भारत आई थी।
फारूकी ने हालांकि सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है।
dharmpath.com dharmpath