जम्मू, 2 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को 26 लोगों ने नियंत्रण रेखा पार कर अपने रिश्तेदारों से मुलाकात की। इनमें जम्मू एवं कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निवासी शामिल थे।
पुंछ जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के 14 लोग आज (मंगलवार को) नियंत्रण रेखा के चाकन दा बाग से कश्मीर की तरफ आए और रिश्तेदारों से मुलाकात की। जबकि, 12 भारतीय नियंत्रण रेखा पार कर अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गए।”
dharmpath.com dharmpath