पुणे के बांध में चेन्नई के 3 छात्र डूबे

पुणे (महाराष्ट्र), 26 अप्रैल (आईएएनएस)। समर कैंप के लिए पुणे पहुंचे चेन्नई स्कूल के तीन किशोर छात्रों की यहां गांव के एक बांध में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

ये छात्र चेन्नई के ईसीएस मैट्रिकुलेशन स्कूल के लगभग 20 छात्रों की एक टीम का हिस्सा थे, जो चार शिक्षकों के साथ मुलशी तालुका में समर कैंप के लिए आए थे।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। एक शव बरामद कर लिया गया है जबकि बाकी दो लापता छात्रों के शवों की तलाश की जा रही है।

पुणे रूरल कंट्रोल के मुताबिक, कटारभडक गांव के बांध में बुधवार को यह घटना हुई।

चेन्नई स्कूल के 13 से 16 साल के छात्रों का एक समूह यहां जैक्यूकाइन स्कूल ऑफ थॉट में सप्ताह भर की कैंपिंग के लिए आया था।

पहले दिन की गतिविधियों को पूरा करने के बाद छात्र बांध की ओर तैराकी करने चले गए और इसी दौरान यह घटना हुई।

पुणे पुलिस ने मृतकों की पहचान दानिश राजा, संतोष के. और श्रवण के रूप में की है। सभी की उम्र 13 साल है।

पुलिस को बुधवार देर शाम दानिश राजा का शव मिला और बाकी दोनों लापता छात्रों के शवों की तलाश जारी है।

मृतकों के माता-पिता को इसकी सूचना दे दी गई है और उनके यहां पहुंचने की उम्मीद है।

तलाशी अभियान में पुलिस की टीम, गांव के गोताखोर और अन्य लोग शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493