बिहार में बदली, बारिश के आसार

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह धूप निकली है, परंतु मौसम विभाग ने दोपहर के बाद राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने तथा हल्की बारिश के असार जताए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया, “बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पूर्णिया और भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस तथा गया का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493