पुणे : सड़क दुर्घटना में कर्नाटक के 18 मजदूर मरे

पुणे, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक से पुणे जा रहे एक टेम्पो के मंगलवार को यहां पलट जाने से उसमें सवार 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए।

पुणे, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक से पुणे जा रहे एक टेम्पो के मंगलवार को यहां पलट जाने से उसमें सवार 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दुर्घटना पुणे-सतारा राजमार्ग पर खंडाला घाट के खम्बाटकी सुरंग के पास हुई।”

टेम्पो राजमार्ग के एक दुर्घटना संभावित मोड़ पर एक बैरीकेड से टकरा गया और पलट गया।

अधिकारी के मुताबिक, टेम्पो में निर्माण संबंधी औजार लदे थे। यह जोर के झटके के साथ खाई में गिर गया। दुर्घटना इतनी घातक थी कि चालक सहित कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि मुख्यरूप से बीजापुर के रहने वाले करीब 36 मजदूर पुणे के पास स्थित शिरवल में एक निर्माण स्थल पर काम करने जा रहे थे।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, टेम्पो चालक को नींद का झटका आने के कारण यह दुर्घटना घटी और वाहन में भारी निर्माण सामग्री होने से कई मजदूर घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493