पुरी जगन्नाथ के घर से 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी

हैदराबाद, 14 मार्च (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाथ के घर से 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुरी शूटिंग के कारण अपने घर से दूर थे।

पुलिस के मुताबिक, जगन्नाथ की बेटी ने कुछ दिन पहले स्कूल के एक कार्यक्रम में पहनने के लिए आभूषण बाहर निकाले थे। नौकरों को इसके बारे में पता था। पुरी के परिवार को शक है कि चोरी के पीछे नौकरों का हाथ है।

परिवार को शुक्रवार को पता चला कि आभूषण घर से गायब हैं।

पुलिस ने संवाददाताओं को बताया, “जांच जारी है।”

घटना के समय पुरी तेलुगू फिल्म ‘ज्योति लक्ष्मी’ की शूटिंग में व्यस्त थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493