नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी की जनसभा के दौरान जब किसान फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था, तब पुलिसकर्मियों ने कुछ नहीं किया।
पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है।
आप नेताओं के आरोपों के बारे में संयुक्त पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार मीणा ने संवाददाताओं से कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं और पुलिस जांच कर रही है।
उन्होंने कहा, “हम पूरे घटकनाक्रम की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हम कुछ कहने की स्थिति में होंगे।”
dharmpath.com dharmpath